24 साल के रजत सेठी ने दिया असम में BJP जीत का फॉर्म्युला

24 साल के रजत सेठी ने दिया असम में जीत का फॉर्म्युला

रजत सेठी
रजत सेठी
नरेंद्र मिश्रा, नई दिल्ली
असम में बीजेपी की बड़ी जीत में परदे के पीछे से भूमिका निभाने में रजत सेठी सबसे अहम किरदारों में रहे। पार्टी के चुनाव कैंपेन और विजन डॉक्युमेंट को संभालने की जिम्मेदारी 24 साल के रजत सेठी पर थी। रजत की टीम ने ही बीजेपी को रिसर्च कर बताया था कि वहां गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहिए। जनता के बीच किस तरह का संदेश पार्टी देगी, उसे रजत की टीम तय करती थी।

बीजेपी के सीनियर नेता राम माधव के करीबी रजत हावर्ड यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में ग्रैजुएट हैं। मई 2015 में ग्रैजुएशन करने के बाद जहां उनके जैसे छात्र कॉरपोरेट जगत में अपनी जगह बनाने की सोच रहे थे, रजत की नजर दूर असम पर थीं। रजत को असम का इलेक्टोरल डाटाबेस तैयार करना था, उनकी अगुवाई में तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके तरुण गोगोई के हाथ से सत्ता लेने की बड़ी जिम्मेदारी पर काम किया जाना था।

रजत सेठी अमेरिका में हिलरी क्लिंटन के चुनावी कैंपेन टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सूत्रों के अनुसार रजत पीएम नरेंद्र मोदी की दोनों अमेरिकी यात्राओं को सफल बनाने वाली टीम में भी थे। इसके बाद राम माधव ने उन्हें उनकी टीम के साथ बीजेपी से जोड़ा। गुरुवार को रजत सेठी ने असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद कहा कि मुझे खुशी है कि हमारी टीम ने पिछले एक साल में जो काम किया उसका फल मिल रहा है। चुनाव में सबको अपनी भूमिका पता थी।

पिछले डेढ़ साल में केंद्रीय मंत्रियों के 224 दौरे असम में हुए। रजत ने केंद्र की मोदी सरकार और असम की लोकल यूनिट को साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बातचीत में कहा कि एक तरफ हम पीएम के काम को लोगों तक पहुंचाने में सफल रहे तो दूसरी ओर हेमंत बिस्वा और सर्वानंद सोनोवाल जैसे लोकल नेताओं का पूरा उपयोग किया गया। सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट के बारे में रजत ने कहा कि हमारी टीम ने बीजेपी के लिए गठबंधन बनाने में जो भूमिका निभाई, उससे मुझे खुशी हुई।

Comments

Popular posts from this blog

The Five Monkeys Experiment: What It Really Teaches Us About Organizational Culture

भारत में ब्राह्मण समुदायों की वंशावली, गोत्र और क्षेत्रीय परंपराएँ

शोभा सिंह और शादीलाल