Posts

Showing posts from April, 2011

नेतृत्व के पांच गुरों के धनी हैं धोनी : अध्ययन

इंदौर। हर चुनौती को मात दे जीत का सेहरा बांधने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी में आखिर ऎसा क्या खास है जो उन्हें दूसरे समकालीन कप्तानों से अलग बनाता है। इसका राज हैं नेतृत्व के वे पांच कॉरपोरेट गुर जो उन्हें मैदानी और दिमागी खेल में सिरमौर बनाते हैं। यह बात सामने आई है इंदौर के भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम-आई) के एक ताजा अध्यय में। अध्ययन में बताया गया है कि टीम इंडिया के कैप्टन कूल नेतृत्व के पांच कॉरपोरेट गुरों से लैस हैं, जो उन्हें मैदानी और दिमागी खेल में सिरमौर बनाते हैं। इन्हीं की बदौलत धोनी पाçुकस्तान जैसे धुर प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने में कामयाब रहे। अब श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखे़डे स्टेडियम में दो अप्रैल को होने वाले विश्वकप फाइनल में उनकी कप्तानी की एक बार फिर पैमाइश होनी है। भारी दबाव और कशमकश से भरी भारत-पाक भि़डंत की पृष्ठभूमि में धोनी के नायकत्व का अध्ययन आईआईएण-आई में रणनीतिक प्रबंधन पढ़ाने वाले प्रोफेसर प्रशांत सालवान ने किया है। उन्होंने बताया, धोनी का पहला गुर है कि वह एक टीम प्लेयर है। आपने कई बार देखा होगा कि कई बार उन्होंने टीम...