दामाद / जवाई :- तब और अब



दामाद / जवाई :- तब और अब

1. पहले के जवांई के जब आने का पता चलता तो ससुर जी दाढ़ी बनाकर और नए कपङे पहनकर स्वागत के लिए कम्पलीट रहते थे।
😂😂
2. जवांई आ जाते तो बहुत मान मनवार मिलती और छोरी दौड़कर रसोई में घुस जाती थी। सासुजी पानी पिलाती और धीरे से कहती :- “आग्या कांई" ?
😄😄
3. आने का समाचार मिलते ही गली मोहल्ले के लोग चाय के लिए बुलाते थे,
और
काकी सासुजी या भाभियां तो आटे का हलवा भी बनाती थी ।
😝😝
4. जवांई खुद को ऐसा महसूस करता था कि वो पूरे गांव का जवांई है ।
😛
5. जवांई के घर में आने के बाद घर के सब लोग डिसिप्लिन में आ जाते थे ।
😝
6. जवांई बाथरूम से निकलते तो उनके हाथ सन्तूर साबुन से धुलवाते, भले खुद उजाला साबुन से नहाते थे ।
😜
7. जवांई अगर रात में रुक जाते तो सुबह उनका साला पेस्ट और ब्रश हाथ में लेकर आस पास घूमता रहता था ।
😂
8. जब जवांई का अपनी बीवी को लेकर जाने का समय हो जाता तो वो स्कूटर को पहले गैर में डालकर भन्ना भोट निकालते थे, जिससे उनका ससुराल में प्रभाव बना रहता था ।
😁
.
अब आज के जवांई की दुर्दशा :-
.
1. आज के जवांई से कोई भी लुगाई लाज नहीं करती है,खुद की बीवी भी सलवार कुर्ते में आस पास घूमती रहती है ।
😚😚.
काकी सासुजी और भाभी कोई दूसरी रिश्तेदारी निकाल कर बोलती हैं :- ”अपने तो जवांई वाला रिश्ता है ही नहीं"
😮😮
2. साला अगर कुंवारा है और अगर उसकी सगाई नहीं हो पा रही है तो इसका ताना जवांई को सुनाया जाएगा :-
“तुम्हारा हो गया इसका भी तो कुछ सेट करो ।”
😎😎
3. पानी पीना हो तो खुद रसोई में जाना पड़ेगा, कोई लाकर देने वाला नहीं है ।
😀😀
4. ससुराल पक्ष की किसी शादी में जवांई को इसीलिए ज्यादा मनवार करके बुलाया जाता है ताकि जवांई बच्चों को संभाल सके, बीवी और सासुजी आराम से महिला संगीत में डांस कर सके।
😁😁
5. जरा सा अगर बीवी को ससुराल में कुछ कह दिया तो सासुजी की तरफ से तुरंत जवाब आता हैं -
”एक से एक रिश्ते आऐ थे, पर ये ही मिला था छोरी को दुखी करने के लिए.

Comments

Popular posts from this blog

The Five Monkeys Experiment: What It Really Teaches Us About Organizational Culture

भारत में ब्राह्मण समुदायों की वंशावली, गोत्र और क्षेत्रीय परंपराएँ

शोभा सिंह और शादीलाल